जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. घटना शुक्रवार सुबह की है. सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी अनुसार महिला लक्ष्मी मुर्मू (34) परसुडीह के सरजामदा की रहने वाली है, लेकिन कुछ दिनों से वह अपने मामा के यहां सुंदरनगर में रह रही थी. मृतका के पति अरविंद मांझी ने बताया कि वह ओडिशा के बड़बिल में एसबीआई बैंक में कार्यरत है. उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज बीते दो महीने से रांची में चल रहा था. उनके दो बच्चे है. (नीचे भी पढ़ें)
मानसिक रूप से बीमार होने के कारण ही उनकी पत्नी ने लोकल ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है. महिला घर से अपनी मौसी को यह कहकर 3.30 से 4 बजे के बीच निकली थी कि मॉर्निंग वॉक कर के आ रही है. जब 6 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गये. इधर उधर तलाशी ली गयी तो पता चला कि उसने बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.






