पोटका : झारखंड आंदोलनकारी सह पोटका प्रखंड के वरिष्ठ झामुमो नेता जितराय मुर्मू (50 वर्ष) का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इलाज के दौरान गुरुवार रात एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में उनका निधन हो गया . शुक्रवार को पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके निवास स्थान दामुडीह में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ कर दिया गया .पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन हेतु उनके निवास स्थान पर ग्रामीणों एवं झामुमो नेताओं का जमावड़ा लगा .(नीचे भी पढ़े)

विधायक संजीव सरदार, झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन समेत जिला से लेकर प्रखंड एवं पंचायत के नेतागण पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. विधायक एवं अन्य नेताओं ने पार्टी का ध्वज ओढा पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये .जितराय मुर्मू अपने पीछे माता पिता, पत्नी समेत दो बेटे एवं एक बेटी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए है . पोटका के विधायक ने जितराय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए बहुत बड़ा आघात बताया एवं पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा झामुमो पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा.







