चाकुलिया: विभागीय निर्देश के आलोक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय स्थित आरआरआर सेंटर में एक समीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें नगर अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं कार्यालय कर्मियों को विस्तार पूर्वक आरआरआर केंद्र और वेस्ट टू आर्ट के बारे में जानकारी दी गई.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ सोर्स सेग्रीगेशन करके पर्यावरण को कैसे बचा जा सकता, उसके बारे में भी जानकारी दी गई. इस मौके पर नगर अध्यक्ष सोमबारी सोरेन, वार्ड पार्षद शतदल महतो, मौसमी मल्लिक,नगर प्रबंधक अनंत खलखो, कनीय अभियंता अनीश कुमार, मिता राय, रोहित लकड़ा, हरिमोहन पनिका समेत अन्य उपस्थित थे.







