जमशेदपुर : भारत रत्न एवं महान उद्योगपति, दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता जहांगीर रतनजी दादाभाई (जेआरडी) टाटा की जयंती के अवसर पर बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों के साथ मिलकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर श्री बंटी ने कहा कि जेआरडी टाटा ने केवल उद्योग जगत को नई दिशा ही नहीं दी, बल्कि राष्ट्र निर्माण, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी अतुलनीय योगदान दिया. उनकी दूरदर्शी सोच, ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की पहचान और विकास में जेआरडी टाटा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है. इस अवसर पर प्रतिदिन जेआरडी टाटा सपोर्ट काम्प्लेक्स के मॉर्निंग वाकर मंटु सिंह हरि, किशोर तिवारी, सुररंजन राय, महेश अग्रवाल, निर्मल सिंह, अजय भलोटिया, शरण दीप सिंह, राजू उपस्थित सभी लोगों ने भारत रत्न जेआरडी टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.




