जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गुड़ाबांदा प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला कार्यकारी अध्यक्ष शिवनाथ मांडी के अध्यक्षता में भालकी स्वर्णरेखा नदी पुलिया चौक के समीप में आयोजित की गई. बैठक में गुड़ाबांदा प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस कमिटी के संगठक व अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से रवि महाली के नाम का प्रस्ताव शिवनाथ मांडी जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने रखा. (नीचे भी पढ़ें)

इस पर पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक सह चेयरमैन राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत ने गुड़ाबांदा प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस के संगठक सह अध्यक्ष पद पर रवि माहाली के नाम की स्वीकृति प्रदान की. इस अवसर पर विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद, लक्की शर्मा, अमर मांझी सहित काफी संख्या कांग्रेस जन शामिल हुए.






