रांची/ जमशेदपुर: केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद मानसून करीब 16 राज्यों तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में मानसून की रफ्तार धीमी रही, लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल स्थिति बनने के बाद इसमें तेजी आई है. अगले 5 दिनों में मानसून झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में पहुंचाने की संभावना है. इधर झारखंड के अधिकांश जिलों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे. रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश का येलो अलर्ट है. जहां हवां की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
14 जिलों में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट: झारखंड के 14 राज्यों में 11 और 12 जून को जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, और साहिबगंज जिले में तेज बारिश का अलर्ट हैं. 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इधर सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में भी बारिश का येलो अलर्ट है.






