जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से चलाये जा रहे ग्रामीण स्वास्थ्य एवं जागरुकता शिविर के तहत मुर्गाघुट्टू स्थित हाड़तोपा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें रेड क्रॉस की टीम ने चिकित्सक डॉ जया मोइत्रा के नेतृत्व में जाकर 30 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार दवाइयां भी प्रदान की. ग्रामीणों को बरसात के पानी व दूषित जल के उपयोग से बचने के लिए जागरूक किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
राष्ट्रीय कॉलेरा और मलेरिया रोधी अभियान के तहत प्रत्येक जिला रेड क्रॉस को ग्रामीण एवं शहरी आबादी को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए 18 जून को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन मीटिंग के तहत जानकारी दी गई थी, जिस पर पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी ने कार्य शुरू कर दिया है. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाईटी का अगला ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर 30 जून को डोमजुड़ी पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा. आज शिविर के दौरान चिकित्सक एवं उनकी सहयोगी टीम के साथ रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद, मुकेश कुमार बेरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे.







