जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पिछले दो दिनों से टाटा मुख्य अस्पताल में इलाजरत है. उनका ब्लड प्रेशर लो होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद सीवेज चिकित्सकों की देखरेख में अभी इलाज करा रही है. उनसे मिलने के लिए कई लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी पूर्णिमा साहू का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और उनके वार्ड में जाकर उनसे हाल-चाल जाना. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक सरयू रॉय और विधायक पूर्णिमा साहू में करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई. विधायक सरयू राय ने पुल का बुके देकर विधायक पूर्णिमा साहू को स्वास्थ्य लाभ करने की सलाह दी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. आपको बता दे कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक रहते औऱ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ विधायक सरयू रॉय कि अदावत रही है. लेकिन पिछले चुनाव में जब पूर्णिमा साहू चुनाव लड़ने निकली तो उन्होंने सरयू रॉय का आशीर्वाद भी लिया था. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा विधानसभा के सदन में दोनों विधायक के बीच समन्वय भी दिखा था. अब पूर्णिमा साहू के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सरयू रॉय पहुंचे तो यह खबर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.







