आदित्यपुर : सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गम्हरिया वात्सल्य बालिका गृह में मादक द्रव्यों के दरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल संरक्षण अधिकारी संतोष ठाकुर ने किया. उन्होंने मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव एवं दुष्परिणामों के ऊपर प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़ें)

कर्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित सैयद आयाज हैदर ने कहा कि आज समाज में मादक द्रव्यों का सेवन करनेवालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में हमारी जिम्मेवारी है कि कैसे हम अपने परिवार और समाज को इससे बचाएं. आजकल ऑनलाइन भी मादक द्रव्यों को बेचा जा रहा है और मासूम बच्चों को इसका शिकार बनाया जा रहा है. हमें समाज एवं अपने परिवार को इससे बचाना है. इसके लिए हमें जागरूक रहना होगा. (नीचे भी पढ़ें)

एलएडीसी विजय कुमार महतो ने नालसा, झालसा एवं डालसा के ऊपर प्रकाश डाला. ट्रेनर पीयूष सेनगुप्ता ने मादक द्रव्यों एवं इनकी तस्करी की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक रहने के लिए कहा. बालिका गृह के संरक्षक प्रमोद कुमार वर्मा ने शपथ दिलाई कि हम किसी भी तरह के नशे से दूर रहेँगे और नशा मुक्त समाज के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाएंगे. इस अवसर पर चाइल्ड हेल्प लाइन की परियोजना समन्वयक का कविता मिश्रा, समीर महतो, विश्वाजीत सिंह मोदक, गीता सिंह, बालिका गृह की संचालिका ज्योति कुमारी, गृह अधीक्षक शालिनी कुमारी, बड़ी संख्या में डालसा के पीएलवी, बालिका गृह की कर्मचारियों ने भाग लिया.







