जमशेदपुर : टाटा स्टील के बेस्ट बोकारो डिवीजन के कर्मचारी पुत्र और पुत्री के लिए एचईएमएम ऑपरेटर ट्रेनी की बहाली निकली गई है. इसके लिए आवेदक 27 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. जुलाई या अगस्त के महीने में इसकी ऑनलाइन परीक्षा होगी. वैसे कर्मचारी पुत्र और पुत्री जो मैट्रिक की परीक्षा दे चुके हैं और उनके पास हेवी मोटर व्हीकल चलाने का लाइसेंस है वे लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. उनकी बहाली एनसी 7 ग्रेड में होगी जिसका वेतनमान 23495 से लेकर 33995 रूपये प्रतिमाह होगी और उनका इंक्रीमेंट 740 रूपये होगा. इसके लिए बेस्ट बोकारो के कर्मचारी पुत्र, पुत्री, उनके भाई और दामाद (बेटा नहीं होने की स्थिति में) भी आवेदन कर सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच 1 अगस्त 2026 तक होनी चाहिए. ट्रेनिंग के बाद फिर नौकरी में बहाल किया जायेगा. ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जायेगा. 30 साल तक वेस्ट बोकारो में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चों की बहाली होनी है.






