• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 6, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur ucil turamdih issue : ग्रामसभा और पेसा कानून का भय दिखाकर स्थानीय ग्रामीणों को गुमराह कर निजी स्वार्थ साधने का लगाया आरोप, पारंपरिक माझी परगना को, मातृ संगठन के रूप में इस्तेमाल कर रहा है झामुमो, लोकतांत्रिक संवाद और विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा पर दिया जोर, तुरामडीह विस्थापित समिति की बैठक में अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा का समर्थन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के तुरामडीह विस्थापित समिति की एक आवश्यक बैठक तूरामडीह–लंदुप ग्राम सामुदायिक भवन में, विस्थापित समिति के संयोजक रामसाई सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं आदिवासी सुरक्षा परिषद, जमशेदपुर (झारखंड) के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए राम सिंह मुंडा ने कहा कि क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किए गए लोकतांत्रिक हस्तक्षेप एवं धरना कार्यक्रम पर हाल के दिनों में झामुमो विधायक संजीव सरदार के इशारे पर दिए जा रहे कुछ राजनीतिक बयानों एवं सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आदिवासी सुरक्षा परिषद घोर आपत्ति व्यक्त करती है. उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण को मूल जनहित के मुद्दों से भटकाकर राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि अर्जुन मुंडा क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के आग्रह पर उनकी समस्याओं को सुनने, समझने तथा उनके समाधान के उद्देश्य से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए तुरामडीह स्थित धरना स्थल पर पहुंचे थे. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

राम सिंह मुंडा ने बताया कि इससे पूर्व डॉ. मीरा मुंडा जी ने यूसिल के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर विस्थापित परिवारों की समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया था तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया था. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा भी उपस्थित थे और उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोग किया. उन्होंने कहा कि विस्थापितों द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र में स्थानीय विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता, समुचित पुनर्वास, आश्रितों को रोजगार के अवसर, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण एवं पुनर्निर्माण, सड़क, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं, बच्चों की शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सहयोग, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्थानीय हितों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. श्री मुंडा ने क्षेत्र की जनता से प्रश्न करते हुए कहा कि इन मांगों में ऐसा कौन-सा विषय है जो जनहित, विस्थापितों के अधिकारों अथवा क्षेत्र के विकास के विरुद्ध माना जा सकता है? उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा ने संबंधित अधिकारियों से केवल यह आग्रह किया था कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में जनहित एवं प्रभावित परिवारों के हित में लिए गए निर्णयों तथा नीतिगत प्रावधानों के अनुरूप संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को उसका वास्तविक लाभ मिल सके. (नीचे भी पढ़ें)

राम सिंह मुंडा ने आरोप लगाया कि कुछ सामाजिक व्यक्तियों द्वारा दिए जा रहे राजनीतिक बयान और प्रतिक्रियाएं मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामसभा एवं पेसा कानून का भय दिखाकर स्थानीय ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है, ताकि कुछ लोग अपना निजी स्वार्थ सिद्ध कर सकें. उन्होंने कहा कि आदिवासी सुरक्षा परिषद का स्पष्ट मत है कि जनहित के विषयों पर संवाद तथ्यों, संवैधानिक व्यवस्था और समाधान की दिशा में होना चाहिए, न कि राजनीतिक दुष्प्रचार और भ्रामक बयानबाजी के आधार पर. श्री मुंडा ने कहा कि जो लोग अर्जुन मुंडा के विरुद्ध लगातार बयानबाजी कर रहे हैं तथा उन्हें क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देने जैसी धमकियां दे रहे हैं, उनकी विश्वसनीयता एवं सार्वजनिक भूमिका का मूल्यांकन क्षेत्र की जागरूक जनता स्वयं करने में सक्षम है. व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप के बजाय जनहित, विस्थापितों के अधिकार और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा एवं ठोस पहल की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक एवं जनप्रतिनिधि को जनता से मिलने, उनकी समस्याएं सुनने तथा संवैधानिक दायरे में रहकर जनहित के मुद्दे उठाने का पूर्ण अधिकार है. मतभेद हो सकते हैं, किंतु लोकतांत्रिक संवाद सदैव सर्वोपरि रहना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

आदिवासी सुरक्षा परिषद ने यूसिल प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं से मांग की कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं लोकतांत्रिक वातावरण बनाए रखते हुए विस्थापित परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए. विस्थापितों का सम्मान, जनहित का समाधान और लोकतांत्रिक संवाद ही क्षेत्र के विकास का सशक्त मार्ग है. इस आवश्यक बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया प्रकाश सांडिल, रामसाईं सोरेन, ईश्वर सोरेन, बीजेपी नेता संजय सिंह मुंडा, बीजेपी एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश बासके, जुझार सामद, गणेश सरदार, मंगल कराई, देवाय दिग्गी, पाथोर दिग्गी, पूचू दिग्गी रिया कुंकल, सरिता कुंकल, बबलू करूआ, किशोर महतो के अलावा गांव के महिला पुरुष आदि उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस
खबर

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

July 6, 2026
Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video

July 5, 2026
Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना
खबर

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

July 5, 2026
Next Post
Tata steel blood donation : टाटा स्टील के एसएमडी जेडीसी ने आयोजित किया रक्तदान, काफी संख्या में लोगों ने दान कर बने पुण्य के भागी

Tata steel blood donation : टाटा स्टील के एसएमडी जेडीसी ने आयोजित किया रक्तदान, काफी संख्या में लोगों ने दान कर बने पुण्य के भागी

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार हत्याकांड में विभिन्न समाज का फैसला, 24 घंटे में हत्यारे गिरफ्तार इनकाउंटर नहीं हुए तो नहीं उठेगी लाश, होगा बड़ा आंदोलन, सरकार ने एडीजी को जमशेदपुर भेजा, मृतक की पत्नी ऋचा की बातों को सुनकर एसपी की भी बोलती हो गयी थी बंद, देखिये – video

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार हत्याकांड में विभिन्न समाज का फैसला, 24 घंटे में हत्यारे गिरफ्तार इनकाउंटर नहीं हुए तो नहीं उठेगी लाश, होगा बड़ा आंदोलन, सरकार ने एडीजी को जमशेदपुर भेजा, मृतक की पत्नी ऋचा की बातों को सुनकर एसपी की भी बोलती हो गयी थी बंद, देखिये - video

Jamshedpur bjp attack government : जमशेदपुर भाजपा हिमांशु हत्याकांड को लेकर गुस्से में, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने पुलिस पर बोला हमला, सरकार को घेरा, कहा – पुलिस आम लोगों से ट्राफिक चेकिंग के नाम पर पैसा वसूलती है और सीएम से लेकर पुलिस अधिकारी तक उस पैसे को बांटते है, दोषी पुलिसवालों पर भी चलाया जाये हत्या का केस नहीं तो जमशेदपुर होगा बंद

Jamshedpur bjp attack government : जमशेदपुर भाजपा हिमांशु हत्याकांड को लेकर गुस्से में, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने पुलिस पर बोला हमला, सरकार को घेरा, कहा - पुलिस आम लोगों से ट्राफिक चेकिंग के नाम पर पैसा वसूलती है और सीएम से लेकर पुलिस अधिकारी तक उस पैसे को बांटते है, दोषी पुलिसवालों पर भी चलाया जाये हत्या का केस नहीं तो जमशेदपुर होगा बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

Horoscope Know Your Day Monday 6th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 6 जुलाई 2026

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

Tata workers union president wife funeral : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की पत्नी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, टाटा स्टील के एमडी समेत समाज के हर वर्ग ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

Tata workers union president wife funeral : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की पत्नी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, टाटा स्टील के एमडी समेत समाज के हर वर्ग ने दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur convocation :  नारायण प्राइवेट आइटीआइ का दीक्षांत समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि सरयू राय ने सफल प्रशिक्षुओं में बांटे प्रमाण पत्र

Adityapur purendra narayan condoles : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी का पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व नप उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण ने संजीव दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News