जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्पेयर्स मैन्युफैक्चरिंग डिपार्टमेंट (एसएमडी) के जेडीसी द्वारा विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया . इसमें कुल 76 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक के अनुरोध पर बहुत ही कम समय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभागीय चीफ कल्याण प्रसाद सशरीर पहुंचकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया. एचआर विभाग के दिनेश अग्रवाल उपस्थित थे और अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के हेड अरविंद झा, रमेश बाबू एवं संजय झा मौजूद थे. जेडीसी चेयरमैन मनोज कुमार एवं कमेटी मेंबर मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, नीरज पाराशर एवं सुशांत शेखर का आयोजन में अहम योगदान रहा. इस कार्यक्रम में विभाग की जेडीसी सचिव प्रेरणा कांडवाल का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा.







