• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 2, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur sir : जमशेदपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 : निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्बाध रूप से कार्य करने का निर्देश

Jamshedpur sir : जमशेदपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 : निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्बाध रूप से कार्य करने का निर्देश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 अभियान का संचालन 30 जून से 07 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है. इस अभियान के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए जिले के सेविका, सहायिका, सहिया, शिक्षक-शिक्षिका सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों को बीएलओ, बीएलओ-पर्यवेक्षक, स्वयंसेवक एवं एसआइआर से संबंधित अन्य निर्वाचन कार्यों में प्रतिनियुक्त किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(6) के अंतर्गत प्रतिनियुक्त सभी बीएलओ, बीएलओ-पर्यवेक्षक, स्वयंसेवक एवं अन्य निर्वाचन कर्मी प्रतिनियुक्ति अवधि के दौरान सीधे भारत निर्वाचन आयोग के अधीक्षण, निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे. इसलिए उनके निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में सभी कार्यालय प्रधानों, प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को उनके दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं तथा उन्हें बाधारहित रूप से कार्य करने दें. निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी परिस्थिति में उनके निर्वाचन संबंधी कार्य में व्यवधान या अनावश्यक विलंब न हो. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्तर पर निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने अथवा प्रतिनियुक्त कर्मियों को कार्य निष्पादन से रोकने संबंधी शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए – video
खबर

Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए – video

July 2, 2026
Singhbhum chamber demand : एडीजी से मिलकर जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने सौंपा ज्ञापन, बंद का किया नैतिक समर्थन
खबर

Singhbhum chamber demand : एडीजी से मिलकर जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने सौंपा ज्ञापन, बंद का किया नैतिक समर्थन

July 2, 2026
Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा
खबर

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

July 2, 2026
Next Post
Jharkhand threat to blast godda and dumka civil courts : गोड्डा एवं दुमका व्यवहार न्यायालयों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, स्पीड पोस्ट से धमकी भरा पत्र मिलने पर प्रशासन अलर्ट, पत्र की हकीकत व प्रेषक की तलाश करने में जुटी पुलिस

Jamshedpur dd bar murder : बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर हुई खूनी खेल के मामले में मृतक हिमांशु के परिजनों ने की एडीजी से मुलाकात, डीआइजी और एसएसपी की मौजूदगी में हमलावरों को गिरफ्तार करने की उठायी मांग, पुलिसवालों पर भी हो कार्रवाई

Indo-japan agreement  : जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, एआइ, सेमी कंडक्टर व रक्षा सहित कई क्षेत्रों में हुए महत्वपूर्ण समझौते, आगामी 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन का करेगा निवेश जापान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए – video

Singhbhum chamber demand : एडीजी से मिलकर जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने सौंपा ज्ञापन, बंद का किया नैतिक समर्थन

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Jharkhand cm hemant soren sir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पात्र मतदाताओं से ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर सत्यापन कराने की अपील की, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश

Isi supported terror group nabbed in delhi ncr : दिल्ली एनसीआर में आतंकी साजिश रचते आइएसआइ समर्थित चार आरोपी गिरफ्तार, ‘पुलिस प्रतिष्ठानों’ व ‘धार्मिक स्थलों’ की कर रहे थे रेकी, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए – video

Singhbhum chamber demand : एडीजी से मिलकर जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने सौंपा ज्ञापन, बंद का किया नैतिक समर्थन

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Jharkhand cm hemant soren sir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पात्र मतदाताओं से ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर सत्यापन कराने की अपील की, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश

Isi supported terror group nabbed in delhi ncr : दिल्ली एनसीआर में आतंकी साजिश रचते आइएसआइ समर्थित चार आरोपी गिरफ्तार, ‘पुलिस प्रतिष्ठानों’ व ‘धार्मिक स्थलों’ की कर रहे थे रेकी, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम

Jamshedpur mla saryu roy supports band : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया बंद का समर्थन, लोगों को स्वत: स्फूर्त बंद करने का किया आह्वान

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News