चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा करने के लिए शनिवार को भक्तों का जन सैलाव उमड़ा. पूजा करने के लिए बंगाल, ओडिशा और झारखंड के विभिन्न गांव से ग्रामीण वाहनों पर सवार होकर कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की. पहाड़ के तलहटी पर मां पार्वती और चोटी पर भगवान शिव की लोगों ने पूजा कर अच्छी वर्षा होने और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. सर्वप्रथम 12 मौजा के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने परंपरा के अनुसार सामुहिक रूप से कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा की. पूजारी सहदेव नायक, गौरांग, दानव और भोजो नायक ने मंत्रोच्चार कर पूजा कराई. पूजा को सफल बनाने में पूजा कमेटी,12 मौजा के ग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन जुटे हुए हैं. चाकुलिया से लेकर कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा स्थल तक हर चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात है ताकि श्रद्धालुओं को पूजा करने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर ग्राम प्रधानों ने कहा कि पहाड़ पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है और खेती बाड़ी बेहतर होता हैं. परंपरा के अनुसार पहाड़ पूजा के दिन सुबह से ही क्षेत्र में रूक रूक कर बारिश हो रही है जिससे लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है. कहा कि कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा सदियों से इस क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था से जुड़ी है. यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास, प्रकृति के प्रति सम्मान और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है. यह पावन स्थल वर्षो से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केन्द्र रहा है और क्षेत्र की आध्यात्मिक चेतना को निरंतर सशक्त करता रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बनाएं गये त्वरंग द्वार
कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा को लेकर चाकुलिया के पुरान बाजार स्थित बिरसा चौक से लेकर पूजा स्थल तक विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा त्वरंग द्वार बनाएं गये है और लोगों को पूजा की शुभकामनाएं की बैनर लगवाया गया है. वही पहाड़ पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं के बीच पेयजल,शरबत और चना गुड़ का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा को लेकर लगा मेला : कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा को लेकर पहाड़ के नीचे विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी थी. पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु पूजा करने के पश्चात मेला का भी लुत्फ उठाया. मेला में लगे बांसुरी, पत्ता के बने टोपी की दुकान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा. ग्रामीण बांसुरी और पत्ता से बना टोपी की जमकर खरीददारी की. वहीं मेला में लगे विभिन्न दुकानों से लोग और बच्चें जमकर खरीददारी की. (नीचे भी पढ़ें)

पहाड़ पूजा में जमकर बिका कटहल : कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा में प्रसाद के रूप में कटहल चढ़ाएं जाते हैं. पूजा के अवसर पर कई कटहल की दुकान लगा था और ग्रामीण जमकर कटहल की खरीददारी की और पहाड़ पहुंचकर कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा की और कटहल प्रसाद के रूप में चढ़ाकर अपने अपने घर ले गये.







