• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 7, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home स्टूडेंट जोन

Jamshedpur school – काशीडीह हाई स्कूल में धूमधाम से मना वन महोत्सव, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Jamshedpur school – काशीडीह हाई स्कूल में धूमधाम से मना वन महोत्सव, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: जमशेदपुर के काशीडीह हाई स्कूल (ए यूनिट ऑफ जेम फाउंडेशन) के प्राइमरी विंग (एलकेजी से कक्षा पांचवीं तक) की ओर से विद्यालय परिसर में सोमवार को उत्साह और उमंग के साथ वन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत एक छात्र द्वारा वन महोत्सव के महत्व पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया. इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसफ ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर जूनियर कोऑर्डिनेटर रीता मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. वन महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कई रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया. एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. वहीं कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

कक्षा चौथी एवं पांचवीं के विद्यार्थियों ने पॉट पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा विभिन्न प्रकार के फूलों के चित्र बनाकर उनकी विशेषताओं और प्राकृतिक महत्व को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता ने सभी को प्रभावित किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसफ ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए तथा उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)

उप-प्रधानाचार्य राकेश पांडे एवं जूनियर कोऑर्डिनेटर रीता मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का महत्व समझने तथा पर्यावरण बचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम की मुख्य प्रभारी संगीता दुबे के नेतृत्व में प्राइमरी विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहकर्मियों ने उत्कृष्ट समन्वय, आकर्षक सजावट और बेहतर आयोजन के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त पर्यावरण के निर्माण और उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया. पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rambha college : रंभा कॉलेज में स्नातक में नामांकन के लिए सुनहरा अवसर, नामांकन की प्रक्रिया शुरू
स्टूडेंट जोन

Jamshedpur rambha college : रंभा कॉलेज में स्नातक में नामांकन के लिए सुनहरा अवसर, नामांकन की प्रक्रिया शुरू

July 7, 2026
Srinath public school : श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में 11वीं के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन, प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों से कराया अवगत
खबर

Srinath public school : श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में 11वीं के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन, प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों से कराया अवगत

July 4, 2026
Jamshedpur school : साकची के पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का हुआ स्वागत
खबर

Jamshedpur school : साकची के पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का हुआ स्वागत

July 1, 2026
Next Post
Jamshedpur helping hand – जुगसलाई में प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के बीच भोजन का किया वितरण, 150​ से अधिक लोगों के खिले चेहरे

Jamshedpur helping hand - जुगसलाई में प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के बीच भोजन का किया वितरण, 150​ से अधिक लोगों के खिले चेहरे

Jamshedpur police – भुइयांडीह में साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस, एक इमारत से दूसरी इमारत भागता रहा आरोपी

Jamshedpur police - भुइयांडीह में साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस, एक इमारत से दूसरी इमारत भागता रहा आरोपी

Jamshedpur transfer posting – जमशेदपुर एसएसपी का बड़ा एक्शन, 43 ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची कौन कहां गया

Jamshedpur transfer posting - जमशेदपुर एसएसपी का बड़ा एक्शन, 43 ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची कौन कहां गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur fire enquiry : जमशेदपुर के उपायुक्त के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में की गई अग्नि सुरक्षा मानकों की सघन जांच, छह टीमों ने अलग-अलग संस्थान व प्रतिष्ठान का किया औचक निरीक्षण

tata steel zoological park : टाटा स्टील जुलॉजिकल पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के साथ हुआ वन महोत्सव का समापन, फलदार पौधे लगाये गये, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

tata motors retired employees : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई, कर्मचारी दिखे भावुक

Jamshedpur jivandayini samman : चित्रकूट राष्ट्रीय सम्मेलन में जमशेदपुर की कमलेश सिंह को मिला जीवन दायिनी सम्मान, सर्वाधिक रक्तदान के लिए किया गया पुरस्कृत  

Jamshedpur rural gotashila pahad puja : चाकुलिया के गोटाशिला पहाड़ पूजा में उमड़ी भक्तों की भीड़, विधायक समीर मोहंती भी हुए पूजा में शामिल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur fire enquiry : जमशेदपुर के उपायुक्त के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में की गई अग्नि सुरक्षा मानकों की सघन जांच, छह टीमों ने अलग-अलग संस्थान व प्रतिष्ठान का किया औचक निरीक्षण

tata steel zoological park : टाटा स्टील जुलॉजिकल पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के साथ हुआ वन महोत्सव का समापन, फलदार पौधे लगाये गये, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

tata motors retired employees : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई, कर्मचारी दिखे भावुक

Jamshedpur jivandayini samman : चित्रकूट राष्ट्रीय सम्मेलन में जमशेदपुर की कमलेश सिंह को मिला जीवन दायिनी सम्मान, सर्वाधिक रक्तदान के लिए किया गया पुरस्कृत  

Jamshedpur rural gotashila pahad puja : चाकुलिया के गोटाशिला पहाड़ पूजा में उमड़ी भक्तों की भीड़, विधायक समीर मोहंती भी हुए पूजा में शामिल

Jamshedpur police action – सिदगोड़ा में 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, महिला अपराधी के साथ मिलकर बेचता था ब्राउन शुगर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News