जमशेदपुर: जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की पुलिस के सामने हत्या और शहर में बढ़ती अपराध के कारण जमशेदपुर पुलिस सवालों के घेरे में है. हिमांशु हत्याकांड के बाद से शहर में हेलमेट चेकिंग अब तक बंद है और पूरी पुलिस फोर्स अपराध रोकने में जुटी हुई है. इसी बीच एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ट्रैफिक पुलिस में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है. शहर में बढ़ते अपराध और थानों में पुलिस बल की कमी को दूर करने के लिए एसएसपी ने 43 पुलिस पदाधिकारियों को ट्रैफिक थाना से जिले के विभिन्न थाना, क्राइम कंट्रोल रूम ट्रांसफर किया है. कुछ पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है. इसके अलावा सभी ट्रैफिक थानों से 5-5 सिपाहियों को भी विभिन्न थानों में भेजा गया है. ये वैसे पुलिस पदाधिकारी और जवान हैं जो लंबे समय से ट्रैफिक थानों में तैनात थे. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए थानों में योगदान देने को कहा गया है. एसएसपी की इस कार्रवाई से ट्रैफिक विभाग में हड़कंप मचा है. (नीचे भी पढ़ें)
क्राइम कंट्रोल में लगी है जमशेदपुर पुलिस : हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर जमशेदपुर पुलिस एक्टिव है. रात भर पुलिस सड़कों पर अपराध रोकने के लिए दौड़ रही है. लेकिन थानों में पदाधिकारी और जवानों की कमी के कारण पेट्रोलिंग में परेशानी हो रही है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस में तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवानों को एसएसपी ने थानों में स्थानांतरित किया है. ताकि थानों में पुलिस बल की संख्या बढ़े और अपराध पर रोक लगाने में आसानी हो. लेकिन इसके बाद भी शहर में क्राइम रोकना पुलिस के लिए चुनौती होगी. क्योंकि अपराधी रोज कहीं ना कहीं क्राइम कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला
कामाख्या पासवान- यातायात थाना साकची से टेल्को थाना
रमेश कुमार पाण्डेय – यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना
खालिक अहमद अंसारी – यातायात थाना बिष्टुपुर से पटमदा थाना
लाल बिहारी राम – यातायात थाना बिष्टुपुर से गालूडीह थाना
नरेंद्र सिंह – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना
प्रमोद कुमार सिंह-2 – यातायात थाना बिष्टुपुर से कोवाली थाना
कौलेश्वर बास्की – यातायात थाना बिष्टुपुर से पोटका थाना
भेषनंदन राय – यातायात थाना जुगसलाई से गोविंदपुर थाना
रामलाल राम-1 – यातायात थाना जुगसलाई से साकची थाना
जय कुमार दास – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना
सुंदर राम – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना
जितेंद्र कुमार-3 – यातायात थाना जुगसलाई से सीसीआर, साकची
भीमसागर राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
निर्भय कुमार सिंह – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
रंजन कुमार – यातायात थाना गोलमुरी से बर्मामाइंस थाना
कुमार विनय – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
प्रभु राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
अशेष कुमार पासवान – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
कामता प्रसाद सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
बृजेश सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
ख्रीस्त निकोदिम बेक – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
मोतीलाल – यातायात थाना मानगो से पुलिस केंद्र, गोलमुरी
प्रमोद रजवार – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
ब्रजेश कुमार-2 – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची
बोधी रजक – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची
संजय कुमार-1 – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची
दिनेश कुमार नौनिया – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची
संतोष कुमार-1 – यातायात थाना बिष्टुपुर से साकची थाना
अजीत कुमार राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से गोलमुरी थाना
शमशाद आलम – यातायात थाना जुगसलाई से पटमदा थाना
नरेश कुमार राम – यातायात थाना गोलमुरी से घाटशिला थाना
मो. औरंगजेब-1 – यातायात थाना मानगो से आजादनगर थाना
दिलीप कुमार-1 – यातायात थाना मानगो से गोविंदपुर थाना
अरविन्द राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना
चेंगो राम पिंगुआ – यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना
बाबूराम सिंह – यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र, गोलमुरी
रामाकांत राम – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची
नरेश प्रसाद महतो – यातायात थाना साकची से श्यामसुंदरपुर थाना
अर्चना कुमारी – यातायात थाना साकची से बिष्टुपुर थाना
उमेश सिंह – यातायात थाना साकची से गुड़ाबांदा थाना
पारस सिंह – यातायात थाना साकची से मुसाबनी थाना
सुबोध कुमार – यातायात थाना साकची से कमलपुर थाना
नरेंद्र कुमार – यातायात थाना साकची से डुमरिया थाना







