जमशेदपुर : जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां पुलिस ने 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार अभियुक्त बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी का रहने वाला मो शाहिद (32) है. उसके पास से कुल 51.81 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. वहीं एक मोबाइल भी जब्त कर लिया गया. गिरफ्तारु अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है. सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक के पास सोमवार रात्री विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुछ संदिग्ध लोगों को एक जगह पर एकत्रित देखा गया. (नीचे भी पढ़ें)
छापेमारी टीम द्वारा लिट्टी चौक के पास घेराबंदी की गयी, जिसके बाद मो शाहिद को पकड़ा गया. वहीं अन्य लोग अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गये. पुलिस ने बताया कि 51.81 ग्राम जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 1 लाख 37 हजार 5 सौ रुपये है. (नीचे भी पढ़ें)

पूछताछ में अपराधी ने बताया कि वह खड़गपुर से ब्राउन शुगर लाता था और बर्मामाइंस की महिला सह अपराधी के मिलकर घुम घुमकर बेचने का काम करता था. फिलहाल इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.





