जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा हाता मेन रोड स्थित गीतिलता रंभा कॉलेज में स्नातक के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए नामांकन आरंभ हो चुकी है. आस-पास के समुदाय के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए सामान्य कोर्सेज के लिए इस बार कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रथम सत्र के फीस को नि:शुल्क कर दिया गया है. प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, बीसीए, बीएससीआईटी में भी नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है. संस्थान के अध्यक्ष राम बचन ने कहा कि मूल्य आधारित, रोजगार परक और गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए हमारा संस्थान प्रतिबद्ध है. कॉलेज में बीएड और नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए भी मूलभूत और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं. नामांकन की प्रक्रिया के लिए अभिभावक 9102999123, 9102999124 पर संपर्क कर सकते है. (नीचे भी पढ़ें)

मूलभूत सुविधाओं में न्यूनतम फीस, एजुकेशनल लोन की सुविधा, ट्रांसपोर्ट की सुविधा, हॉस्टल की सुविधा, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप, 95 प्रतिशत तक प्लेसमेंट में सहायता प्रतिष्ठित संस्थान में ट्रेनिंग की सुविधा, समर कैम्प, एजुकेशनल टूर, बेहतर शैक्षणिक वातावरण, एक्सपर्ट प्रोफेसर्स, परीक्षा परिणामों में अव्वल प्रदर्शन, डिजिटल कक्षाएं, योगा, मेडिटेशन और खेल-कूद की नियमित व्यवस्था. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यार्थियों के बीच सामाजिक सरोकार की गतिविधियां भी होती रहती हैं, जिसमें वन महोत्सव, रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर, नशा मुक्ति अभियान, मतदान संबंधी जागरूकता अभियान, क्षेय रोग से संबंधित जागरूकता सत्र इत्यादि शामिल है.







