जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक कल्याण और मानवता की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए अग्रणी सामाजिक संस्था प्रयत्न द्वारा अपने साप्ताहिक भोजन वितरण अभियान के तहत जुगसलाई पहलवान मंदिर के समीप बस्ती मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम मे 150 से अधिक जरूरतमंद परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों को भोजन उपलब्ध कराया गया. संस्था के सदस्यों ने सुबह से ही बस्ती में जाकर पूरी व्यवस्था संभाली, ताकि बिना किसी अव्यवस्था के सभी तक भोजन सम्मानपूर्वक पहुंच सके. इस अवसर पर संस्था के ओर से समर झा ने कहा “हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के उस वर्ग तक मदद पहुंचाना है जो बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

बस्ती में रहने वाले कई परिवारों के सामने नियमित भोजन का संकट रहता है. यह छोटा सा प्रयास उसी कमी को दूर करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की एक कोशिश है. प्रयत्न संस्था भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सहायता मिल सके. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अंकित सिंह, राहुल कुमार, रौशन कुमार, शिबू बारिक, आकाश, भास्कर, मधुरेश, अबिनीत, रवि, हर्ष, दुर्गेश सहित कई स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सेवाएं दीं. स्थानीय निवासियों ने खराब मौसम मे भी संस्था द्वारा आयोजित इस मानवीय कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया.







