• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting – जमशेदपुर के उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, नियमित संवाद एवं समन्वय के माध्यम से समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

Jamshedpur dc meeting – जमशेदपुर के उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, नियमित संवाद एवं समन्वय के माध्यम से समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था. इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों एवं अंतरविभागीय समन्वय की आवश्यकता वाले विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत संरचना, भूमि हस्तांतरण, वन पट्टा स्वीकृति एवं अन्य विकास कार्यों से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. वनाधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का अनुमंडल स्तरीय समिति से नियमानुसार शीघ्र निष्पादन कर उन्हें अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला भेजा जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके. (नीचे भी पढ़ें)

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डुमरिया में पेयजल समस्या का समाधान जलमीनार के माध्यम से करने तथा प्राथमिक विद्यालय शिशाखून (चाकुलिया) की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं प्राथमिक विद्यालय मिठाईझरना, पोटका में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं किए जाने पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जमशेदपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर चापाकल, जलमीनार, पेयजल स्रोतों एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों में किया जाए. जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) के साथ समन्वय स्थापित कर सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते शीघ्र खुलवाने का निर्देश दिया गया, ताकि विभिन्न छात्रहितकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को गति देने के लिए सभी बीडीओ को पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पंचायत सेवकों से यह प्रमाणित कराने को कहा गया कि उनके पंचायत क्षेत्र में कोई भी पात्र बच्चा जन्म प्रमाण पत्र से वंचित नहीं है. जिन विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं है, संबंधित बीईईओ को शीघ्र आवेदन करने का निर्देश दिया गया. मैन्युअल स्कैवेंजर से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए सभी बीडीओ एवं नगर निकायों के पदाधिकारी को निर्देश दिए गए. (नीचे भी पढ़ें)

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहे आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य भी सुचारू रूप से चलता रहे और मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित न हों. बैठक में विद्यालय परिसरों में जोखिमपूर्ण पेड़ों की कटाई तथा जर्जर घोषित विद्यालय एवं अन्य सरकारी भवनों के संबंध में भी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से जुड़े अतिक्रमण हटाने के मामलों में संबंधित सीओ को समन्वित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया. वहीं लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को तालाबों की भूमि का सत्यापन एवं वाटर बॉडीज़ सेंसस का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया गया. बहरागोड़ा, मुसाबनी एवं घाटशिला में प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु से संबंधित अनुग्रह सहायता मामलों में बीडीओ को आवश्यक दस्तावेजों का शीघ्र सत्यापन कर पात्र मामलों में मुआवजा स्वीकृत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय से न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी, बल्कि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ भी समय पर उपलब्ध हो सकेगा. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jharkhand bjp : झारखंड भाजपा ने की 28 प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजक के नामों की घोषणा, जमशेदपुर से तीन नेताओं को मिली जगह
खबर

jharkhand bjp : झारखंड भाजपा ने की 28 प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजक के नामों की घोषणा, जमशेदपुर से तीन नेताओं को मिली जगह

September 4, 2026
Jamshedpur janmashtmi puja pandal inaugurated : छोटा गोविंदपुर सुभाष नगर में किशोर क्लब के जन्माष्टमी पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी व जिला पार्षद परितोष सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन, केदारनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति बना आकर्षण का केंद्र
खबर

Jamshedpur janmashtmi puja pandal inaugurated : छोटा गोविंदपुर सुभाष नगर में किशोर क्लब के जन्माष्टमी पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी व जिला पार्षद परितोष सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन, केदारनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति बना आकर्षण का केंद्र

September 4, 2026
Jamshedpur rural ‘matki phod’ on janmashtmi : गालूडीह के पुतड़ू में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित, बजीरडांगा की टीम ने मारी बाजी, डांडिया नृत्य ने बांधा समां
खबर

Jamshedpur rural ‘matki phod’ on janmashtmi : गालूडीह के पुतड़ू में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित, बजीरडांगा की टीम ने मारी बाजी, डांडिया नृत्य ने बांधा समां

September 4, 2026
Next Post
Noeda fire in multi storied building : नोएडा की 5 मंजिला भवन में लगी आग, दो मृत, 50 परिवारों के लोग धुएं में घिरे,  सौ से अधिक लोग घरों से सुरक्षित निकाले गए बाहर, अब भी अनेक लोगों के धुएं में घिरे होने की आशंका

Noeda fire in multi storied building : नोएडा की 5 मंजिला भवन में लगी आग, दो मृत, 50 परिवारों के लोग धुएं में घिरे,  सौ से अधिक लोग घरों से सुरक्षित निकाले गए बाहर, अब भी अनेक लोगों के धुएं में घिरे होने की आशंका

Jamshedpur bank allegation – गोलमुरी में बैंक अधिकारी व कर्मचारियों पर 40 लाख रुपये गबन का आरोप, पीड़ित ने म्यूचुअल फंड में किया था निवेश

Jamshedpur bank allegation - गोलमुरी में बैंक अधिकारी व कर्मचारियों पर 40 लाख रुपये गबन का आरोप, पीड़ित ने म्यूचुअल फंड में किया था निवेश

Ncp set terms to support delimitation bill : शरद पवार की एनसीपी परिसीमन बिल के समर्थन को तैयार, लेकिन…! एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने समर्थन के लिए रख दी शर्त, सभी राज्यों की सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जाय

Ncp set terms to support delimitation bill : शरद पवार की एनसीपी परिसीमन बिल के समर्थन को तैयार, लेकिन...! एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने समर्थन के लिए रख दी शर्त, सभी राज्यों की सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News