• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 27, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

घाटशिला/जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर सवालों के घेरे में है. करीब एक सप्ताह पहले पटमदा में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के आरोप में मरीज की मौत के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है. अब गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया पंचायत के चाड़री गांव में 15 वर्षीय छात्रा देवला टुडू की मौत के बाद एक बार फिर एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. परिजनों के अनुसार देवला टुडू पिछले दो दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी. शनिवार को अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई. इसके बाद परिवार के लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुआ। बाद में संपर्क होने पर उन्हें बताया गया कि फिलहाल कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है. एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजन उसे ऑटो से गालूडीह स्थित निरामय हेल्थ केयर लेकर पहुंचे. उनका आरोप है कि अस्पताल पहुंचने में काफी देर हो गई. इलाज शुरू होने के बावजूद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

परिजनों के मुताबिक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और अस्पताल पहुंचने के लगभग आधे से एक घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई. हालांकि छात्रा की मौत के वास्तविक कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. परिजनों ने ब्रेन मलेरिया की आशंका जताई है, क्योंकि जिस क्षेत्र में वह रहती थी वहां इन दिनों मलेरिया के कई मामले सामने आए हैं. वहीं चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में छात्रा के परिवार की दो महिलाओं की जांच के दौरान मलेरिया की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इसलिए फिलहाल ब्रेन मलेरिया से मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती. मृतका के चचेरे भाई देबिलाल टुडू ने आरोप लगाया कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हुई. उनका कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो शायद देवला की जान बचाई जा सकती थी. (नीचे भी पढ़ें)

देवला टुडू पढ़ाई में मेधावी छात्रा थी. उसने इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्तमान में सालबनी स्थित जामिनी कांत हाई स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी. वह पिता मदरा टुडू और माता सरस्वती टुडू की पांच संतानों में मझली थी. उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. इस मामले में पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि यदि छात्रा के परिजन लिखित शिकायत करते हैं तो संबंधित एंबुलेंस सेवा प्रदाता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह गालूडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लेंगे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित
खबर

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

July 27, 2026
Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक
खबर

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

July 27, 2026
Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी,  स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण
खबर

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

July 27, 2026
Next Post
Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : 'गो ग्रीन' संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News