जमशेदपुर : बागबेड़ा स्थित श्री शिव साई शनि हनुमान एवं काली मंदिर समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 एवं 30 जुलाई को दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 जुलाई को प्रातः मंगल स्नान, शृंगार आरती, मध्याह्न आरती, धूप आरती, भजन-कीर्तन एवं रात्रि में भोग वितरण होगा. वहीं 30 जुलाई को मध्याह्न आरती के बाद महाप्रसाद एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

समिति के अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क शिरडी साई बाबा दर्शन यात्रा भी आयोजित की गई है, जिसमें लगभग 217 श्रद्धालु शामिल होंगे. इसके अलावा मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में करीब 5000 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
यह आयोजन श्री शिव साई शनि हनुमान एवं काली मंदिर, लाल बिल्डिंग, बागबेड़ा, रेलवे ट्रैफिक स्कूल के समीप होगा. समिति के मुख्य संरक्षक रंजीत साहू, अध्यक्ष नरेश लाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने और गुरु एवं प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की.



