जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित चाय जंक्शन के पास मंगलवार देर रात अचानक बिजली के खंभे में आग लग गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण खंभे में आग लगी. देखते ही देखते खंभे से आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी. राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.




