जमशेदपुर : टाटा मोटर्स और कमिंस इंडिया की जमशेदपुर स्थित संयुक्त उपक्रम टाटा कमिंस में मंगलवार को वेज रिवीजन समझौता पर हस्ताक्षर हो गया. चार साल के लिए समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इस पर करीब 20 हजार 100 रुपये की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी गयी. वेतन बढ़ोत्तरी थोड़ा अलग तरीके का किया गया है. पहले साल 77.5 फीसदी, दूसरे साल 90 फीसदी, तीसरे साल 95 फीसदी और चौथे साल 100 फीसदी बढ़ोत्तरी होगी. अंतिम साल तक 20100 रुपये की बढ़ोत्तरी वेतनमान में होगा. (नीचे भी पढ़े)
करीब 800 कर्मचारियों की संख्या वाली इस कंपनी के कर्मचारियों को पांच हजार रुपये का गिफ्ट दिया जायेगा. टाटा कमिंस के कर्मचारियों के लिए कैंटीन की सुविधा ऐच्छिक कर दिया गया है. जो लोग कैंटीन की सुविधा नहीं लेंगे, उसको 2500 रुपये प्रतिमाह भत्ता के रुप में दिया जायेगा. यह काफी दिनों से विवाद चल रहा था. कर्मचारियों का एसोसिएट ग्रेड प्रोग्रेशन के तहत वेतन में बढ़ोत्तरी की राशि सभी कर्मचारियों के बराबर ही रखी गयी है. 1.25 और 1.50 वाले अंतर की राशि का भुगतान किाय जायेगा. 70 से 80 फीसदी के ब्रैकेट वाले कर्मचारियों के प्रतिशत को 75 फीसदी तय करते हुए 5 फीसदी अतिरिक्त का लाभ देकर 81 से 90 फीसदी के दायरे में लाया गया है. मेडिकल सुविधाएं यथावत रहेगी.




