जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टाटा समूह की आम सभा के ठीक पहले श्री चंद्रशेखरन ने एक बड़ा फैसला लिया. इसके बाद टाटा समूह में भूचाल मच गया है. बताया जाता है कि हाल के दिनों में नोएल टाटा से उनकी अनबन चल रही थी. इसको लेकर काफी दिनों से माहौल गर्म चल रहा था. आपसी मतभेद के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि आम सभा में श्री चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाने पर फैसला लिया जाना था. इसको लेकर नोएल टाटा ने एक शर्त रख दी थी. लिस्टिंग नहीं करने को कहा था. लेकिन टाटा समूह के अध्यक्ष ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आपस में मतभेद बढ़ गया जिसके बाद श्री चंद्रशेखरन को इस्तीफा देना पड़ा.






