जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मानगो गाजाडीह स्थित सुवर्णरेखा नदी में बुधवार सुबह एक अज्ञात शव मिला. सुबह नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, शव नदी के बहाव के साथ बहकर यहां तक पहुंचा है. शव काफी पुराना बताया जा रहा है और स्थानीय लोगों ने इसके करीब 10 से 15 दिन पुराना होने का अनुमान जताया है. शव का सिर भी गायब है, जिसके कारण स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, कुछ लोगों का अनुमान है कि शव किसी महिला का हो सकता है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शव महिला का है या पुरुष का. साथ ही शव कितने दिनों पुराना है और यह हत्या का मामला है या मौत की कोई दूसरी वजह है, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस द्वारा शव को नदी से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है.




