जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लगातार नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है. ओड़िशा के व्यंगबिल डैम के दो फाटक खोलने के कारण लगातार नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है. बागबेड़ा के नया बस्ती समेत आसपास के कई इलाके में नल का पानी घरों में घुस गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
मिली सूचना के मुताबिक, बागबेड़ा नया बस्ती के करीब 30 से अधिक मकान में नाले का पानी घुस गया है. हालत को लेकर आसपास के लोग डर गए है. वे लोग अपना सामान निकालने लगे है. इसको लेकर जमशेदपुर के बीडीओ औऱ सीओ को सूचना दी गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाजपा नेता सुबोध झा ने बताया कि कई मकानों में बारिश के बाद औऱ जलस्तर बढ़ने के कारण लगातार लोग डरे हुए है. हर कोई दहशत में है.




