जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेम्को के पास से टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग ने पुलिस की सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान पुलिसवालो और सुरक्षाकर्मियों ने बल प्रयोग किया. (नीचे भी पढ़ें)
लाठी चार्ज किया गया. विरोध करने वाले लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया. इसके बाद बुल्डोजर की मदद से करीब एक दर्जन दुकानों को तोड़ा गया. ये सारी दुकानों को अवैध तरीके से बनाया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
इससे सारे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो रहा था. इसको देखते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग आयी थी. इसके बाद प्रशासन ने हटाने का आदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों और पुलिसवालों की मौजूदगी में सारे अतिक्रमण को हटाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक से बारिश के बीच अमानवीय कार्रवाई की जा रही है. इसका लोगों ने विरोध किया.
इसके बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को पीटा. जब भीड़ हटी तो फिर करीब एक दर्जन दुकानों को तोड़ा गया.




