जमशेदपुर : आयकर आयुक्त (छूट), पटना शिव स्वरुप सिंह तथा अपर आयकर आयुक्त परिक्षेत्र-2, (छूट), रांची रंजीत कुमार मधुकर के मार्गदर्शन में, कार्यालय आयकर अधिकारी, छूट वार्ड, जमशेदपुर द्वारा गैर-लाभकारी संगठनो व संस्थाओ (एनपीओ) के छूट से सम्बंधित नए आयकर अधिनियम 2025 पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न गैर-लाभकारी संगठनो व संस्थाओ के प्रतिनिधियों, चार्टेड एकाउंटेंट्स एवं अधिवक्ताओ ने भाग लिया. आयकर अधिकारी (छूट) प्रवीण कुमार चौहान ने सेमिनार का उद्देश्य तथा आवश्यकता के बारे में व्याख्यान दिया तथा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संगत नवीन और परिवर्तित आयकर प्रावधानों पर प्रकाश डाला. आयकर अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने भी सम्बंधित आयकर धाराओं पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व, कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रधान आयकर आयुक्त (समीक्षा इकाई), जमशेदपुर सलिल मिश्रा ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का उदघाटन किया. श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में सभी गैर-लाभकारी संगठनो व संस्थाओ (एनपीओ) को इस कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए स्वत: जागरूक होने का सुझाव दिया. आयकर अधिकारी (छूट) प्रवीण कुमार चौहान ने अपने संबोधन में सभी गैर-लाभकारी संगठनो व संस्थाओ (एनपीओ) को नए आयकर अधिनियम 2025 का अनुपलान अक्षरश: पालन करने का सुझाव दिया और बताया कि इससे संस्थाओ को उनके उद्देशों एवम हिसाब किताब में पारदर्शिता लाने हेतु सहायता मिलेगी. अंत में आयकर अधिकारी संतोष कुमार चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम के अध्यक्ष वीडी गोपाल कृष्णा तथा कई वरीय आयकर अधिकारिओं तथा कर्मचारियों के साथ-साथ आयकर निरीक्षक (मंच संचालक) बिपिन कुमार सिंह, राहुल कुमार आयकर निरीक्षक, सचिन कुमार कार्यालय अधीक्षक, अभिषेक कुमार कर सहायक एवं एमटीएस रंजीत कुमार गोस्वामी भी उपस्थित थे.




