राउरकेला :दिव्यांगजनों एवं उनके परिवारों के अधिकार, विकास और सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित 98वीं क्षेत्रीय अभिभावक बैठक (आरपीएम ) में झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने भाग लिया.यह कार्यक्रम परिवार एनसीपीओ द्वारा 22 एवं 23 अगस्त को राउरकेला, ओडिशा में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि एवं अभिभावक दिव्यांगजनों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल, सामाजिक सुरक्षा तथा अधिकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं.झारखंड से भाग लेने वाले 11 प्रतिनिधि दिव्यांग मार्ग दर्शन ट्रस्ट के प्रतिनिधित्व में इस क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)
प्रतिनिधियों ने झारखंड से प्रेसिडेंट धीरज कुमार शर्मा, सचिव राजकुमार सिंह, डायरेक्टर जगन्नाथ बाड़ा, सह स्नेहलता पटनायक, तंद्रा चटर्जी, ए पुष्प लता, मीनू सिक्का, गौतम कुमार, प्रियंका कुमारी, डॉक्टर निवेदिता, झारखंड में दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों, उनकी आवश्यकताओं तथा भविष्य में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों को भी प्रमुखता से रखा.दिव्यांग मार्ग दर्शन ट्रस्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार एवं सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करना है. इस प्रकार के क्षेत्रीय मंच दिव्यांगजनों और उनके परिवारों की आवाज को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.




