• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 25, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के सामाजिक समरसता के संदेश के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के ‘कलश वंदन अभियान’ का हुआ आगाज, 28 मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र माटी युक्त कलश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनके महान विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जिला स्तरीय ‘भव्य कलश वंदन अभियान’ के तहत सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई. भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, जिला प्रभारी बबन गुप्ता एवं पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत कई वरिष्ठ नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए. कार्यक्रम में स्वागत संबोधन करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी का यह अभियान संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है.वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी से युक्त कलश 28 मंडलों के अध्यक्षों को श्रद्धापूर्वक सुपुर्द किए गए. मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में इन कलशों को मंडल क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन हेतु रखा जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कराते हुए संत रविदास के विचारों और संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. 9 सितंबर को सभी कलशों को विधिवत एवं पूर्ण पवित्रता के साथ मंदिर प्रांगण अथवा किसी वृक्ष की जड़ में स्थापित किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता की मजबूत नींव : विद्युत महतो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भारत संतों, ऋषियों और महापुरुषों की पावन भूमि है. जब-जब समाज में अन्याय, अत्याचार, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी विकृतियां बढ़ीं, तब-तब संतों और महापुरुषों ने समाज को नई दिशा दिखाई. संत रविदास ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से समानता, सामाजिक समरसता और भक्ति का संदेश देकर समाज में नई चेतना का संचार किया. उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य की पहचान जाति या सामाजिक भेदभाव से नहीं, बल्कि उसके कर्म, सदाचार और भक्ति से होती है. उनका अमर संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा”आज भी आंतरिक शुद्धता और आध्यात्मिक चेतना का मार्गदर्शन करता है.सांसद विद्युत महतो कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सम्मान देने के साथ सामाजिक समरसता और सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” और “विकास भी, विरासत भी” का मंत्र देश की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है.(नीचे भी पढ़े)

संत रविदास का संदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक : पूर्णिमा साहू

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि संत रविदास का समरसता, समानता और मानवता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि समाज को जाति, धर्म और भेदभाव के आधार पर बांटने वाली शक्तियों से सजग रहने की आवश्यकता है. संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को अपने आचरण में उतारकर ही सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पवित्र कलश को मंडल क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धापूर्वक पहुंचाएं और संत रविदास के विचारों एवं आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सह अभियान के जिला संयोजक मुचिराम बाउरी ने किया.इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शुक्ल, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, रीता मिश्रा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, हलदर नारायण साह, अमित अग्रवाल, मोर्चा अध्यक्ष नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, नीतीश कुशवाहा, पप्पू सिंह, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, पवन सिंह, कमलेश सिंह, चंचल चक्रवर्ती समेत मंडलाध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, मारुति नंदन पांडेय, उपेंद्र गिरी, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, रितेश झा, विकास शर्मा, रंजीत सिंह, राकेश चौबे, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, श्यामल महाकुड़, हन्नु जैन, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा, सूरज साह, जुगनू वर्मा, सनातन दास, कृष्णपद सिंह, मधुसूदन महतो, अशोक सामंत समेत अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

tata steel vp meets jharkhand cm : टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले, कई मुद्दों पर चर्चा
खबर

tata steel vp meets jharkhand cm : टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले, कई मुद्दों पर चर्चा

August 24, 2026
jamshedpur bjp demand : जमशेदपुर के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के मामले में भाजपा ने की त्वरित कार्रवाई की मांग, सांसद विद्युत महतो के संग भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण एसपी से की मुलाकात, 48 घंटे के भीतर आरोपियों के गिरफ्तारी की रखी मांग

jharkhand cm meeting of forest department : मुख्यमंत्री ने वन विभाग को लेकर की बैठक, प्रतिपूरक वनीकरण, वन संरक्षण, एलिफेंट कॉरिडोर की स्थिति, पर्यावरणीय संतुलन तथा वन क्षेत्रों के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा

Next Post
Jamshedpur united club workers union election : राकेश्वर पांडे यूनाइटेड क्लब कर्मचारी यूनियन के पुनः अध्यक्ष बने, कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से किया चयन

Jamshedpur united club workers union election : राकेश्वर पांडे यूनाइटेड क्लब कर्मचारी यूनियन के पुनः अध्यक्ष बने, कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से किया चयन

Tatanagar rpf and grp success-टाटानगर आरपीएफ व जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

Tatanagar rpf and grp success-टाटानगर आरपीएफ व जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 24th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 24 अगस्त 2026

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

Tatanagar rpf and grp success-टाटानगर आरपीएफ व जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

Tatanagar rpf and grp success-टाटानगर आरपीएफ व जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

Jamshedpur united club workers union election : राकेश्वर पांडे यूनाइटेड क्लब कर्मचारी यूनियन के पुनः अध्यक्ष बने, कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से किया चयन

jamshedpur bjp- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के सामाजिक समरसता के संदेश के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के ‘कलश वंदन अभियान’ का हुआ आगाज, 28 मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र माटी युक्त कलश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News