जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली के कामारगोड़ा निवासी बांका कर्मकार(53) की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना रविवार रात की है. बांका कर्मकार डोबो स्थित सिंह ढाबा में काम करते थे.जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद वे काम के लिए निकले, इस दौरान सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही सिंह ढाबा के कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दी.(नीचे भी पढ़े)

परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बांका कर्मकार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस हादसे में शामिल कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है.




