धालभूमगढ़ : पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ प्रखंड के देड़ांग घाट स्थित सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है. इधर, लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण सुवर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे बाढ़ की आशंका भी बनी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

स्थिति को देखते हुए धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नदी में मछली पकड़ने या किसी अन्य कारण से नदी के पास जाने से बचें. विशेष रूप से बच्चों और ग्रामीणों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की गई है. थाना प्रभारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति या किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर लोग तत्काल प्रशासन और पुलिस को सूचना दें. (नीचे भी पढ़ें)

प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा स्वर्णरेखा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.




