जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला जमशेदपुर के ग्राहक भूपेंद्र यादव के अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम के जिला सचिव शम्भू जयसवाल मसीहा बन कर आए है. उन्होंने प्राइवेट इंसोरेंस कंपनी के मनमानी को देखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस कवर के अनुसार कराए गए इलाज के राशी के क्लेम को अस्वीकृत किए जाने का विरोध किया है. वहीं ग्राहक की उचित न्यायपूर्ण सहयोग कर उन्हें उनका अस्वीकृत क्लेम राशी इंश्योरेंस कंपनी से दिलवाया. (नीचे भी पढ़ें)
ग्राहक दम्पति भूपेंद्र यादव अथवा उनकी पत्नी रश्मी यादव ने भी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का धन्यवाद पत्र लिखकर इस संबंध में अपना आभार प्रकट किया.




