जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई के बलदेव बस्ती में ईया फाउंडेशन के तत्वावधान में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर श्याम सुंदर गोप का जन्मदिन सामाजिक सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बस्तीवासियों के बीच स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच पठन-पाठन एवं शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके अध्ययन में सहयोग प्रदान करना रहा. कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, सीओइएम अनुराग सक्सेना, चीफ आइआर यशवंत पांडेय, चीफ स्पेयर्स कल्याण प्रसाद, चीफ मिल्स एंड यूटिलिटीज, इलेक्ट्रिकल मनोज कुमार झा, चीफ स्टील मेकिंग इलेक्ट्रिकल जतिंद्र कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह , राजीव चौधरी, संजीव तिवारी एवं सहायक सचिव अजय चौधरी, श्याम बाबू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने श्याम सुंदर गोप को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्मदिन को समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से मनाना एक प्रेरणादायी पहल है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्तीवासी एवं बच्चे उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज के जरूरतमंद वर्गों के बीच इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस जेडीसी के चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, इया फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा तथा अन्य यूनियन कमिटी मेंबर का विशेष योगदान रहा.







