जमशेदपुर: विद्यापति नगर विकास समिति की बैठक रविवार 20 सितंबर को सुबह 10 बजे बड़ा शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय नारायण सिंह ने की. इस दौरान बस्ती के सदस्यों ने सर्वसम्मति से क्षेत्र को स्वच्छ, सुसज्जित और सुचारु बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष विजय नारायण सिंह ने समिति का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं. सुधीर सिंह को मुख्य संरक्षक, अनिल कुमार एवं शैलेन्द्र सिंह को संरक्षक बनाया गया. उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रविंदर मौर्या, पह्लाद लोहरा और संतोष सिंह को दी गई. आशीष झा को महासचिव बनाया गया.(नीचे भी पढ़े)
बसंत ठाकुर, गौतम सिंह और दीपक कुमार को सचिव, प्रेम रंजन तिवारी एवं अशोक मिश्रा को वरिष्ठ सलाहकार तथा विनोद कुमार सिंह और डब्लू गुप्ता को सलाहकार की जिम्मेदारी मिली. संजय शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुबोध अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, कृष्णा एवं अशोक कुमार को संपर्क प्रमुख बनाया गया.राजेश सिंह मीडिया प्रभारी, राजीव रंजन लीगल एडवाइजर तथा अरुण शर्मा एवं विवेक पांडेय कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए गए. समिति ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही.




