जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिख भाजपा नेताओं ने आज जमशेदपुर परिसदन में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतबीर सिंह सुमो ने संगठन में सिख समाज की सम्मानजनक एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अल्पसंख्यक समाज तक सरकार एवं संगठन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखा. (नीचे भी पढ़ें)
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी विषयों को गंभीरता एवं सकारात्मकता के साथ सुना. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर संवाद एवं सहभागिता पर जोर देते हुए प्रतिनिधियों को रांची आकर भी अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया. बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, समाज के बीच संगठन की पहुंच व्यापक बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज को संगठन से और मजबूती से जोड़ने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, करमजीत सिंह कमें, कुलवंत सिंह संधू, हैप्पी सिंह एवं कुलवंत सिंह काते आदि उपस्थित रहे.




