• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 20, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur brahmin yuva sangh election-ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव संपन्न, श्याम जी तिवारी बने अध्यक्ष,2214 मत हासिल कर दर्ज की जीत, अभय पांडेय महामंत्री, दिवाकर पांडेय उपाध्यक्ष और पवन उपाध्याय बने संयुक्त सचिव

jamshedpur brahmin yuva sangh election-ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव संपन्न, श्याम जी तिवारी बने अध्यक्ष,2214 मत हासिल कर दर्ज की जीत, अभय पांडेय महामंत्री, दिवाकर पांडेय उपाध्यक्ष और पवन उपाध्याय बने संयुक्त सचिव
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का बहुप्रतीक्षित जिला अध्यक्ष चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.चुनाव को लेकर ब्राह्मण समाज के युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और वरिष्ठ सदस्यों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी.लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए इस चुनाव में कुल 5166 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 222 मत अवैध घोषित किए गए.अध्यक्ष पद के लिए मैदान में चार प्रत्याशी थे. मतगणना के बाद श्याम जी तिवारी ने सर्वाधिक 2214 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. वहीं अभय पांडेय को 1668 मत, दिवाकर पांडेय को 882 मत तथा पवन उपाध्याय को 180 मत प्राप्त हुए. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी प्रत्याशियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए परिणाम को स्वीकार किया.चुनाव परिणाम के बाद संघ की नई कार्यकारिणी में जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया. श्याम जी तिवारी को अध्यक्ष, अभय पांडेय को महामंत्री, दिवाकर पांडेय को उपाध्यक्ष तथा पवन उपाध्याय को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. नई टीम के गठन के साथ ही समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.(नीचे भी पढ़े)

‘ब्राह्मण समाज संगठित और एकजुट’: अप्पू तिवारी

चुनाव संचालन समिति के संयोजक अप्पू तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं चुनाव में शामिल सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव ने शहर में एक सकारात्मक संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर यह साबित किया है कि समाज संगठित, जागरूक और एकजुट है.
उन्होंने कहा कि समाज को किसी भी स्तर पर कमतर आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए.संघ का उद्देश्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर परिवार को मजबूत करना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और सामाजिक एकता को और मजबूत करना है.अप्पू तिवारी ने कहा कि संघ की ओर से दिए गए सुझावों एवं समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई टीम को आगे कार्य करना होगा. ब्राह्मण परिवारों की मजबूती और सामाजिक उत्थान के साथ युवाओं को शिक्षा, संस्कार एवं वैदिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में भी विशेष पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज के युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा.उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी है. यदि युवा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो समाज को नई दिशा मिल सकती है.(नीचे भी पढ़े)

अभिभावक मंडली की भूमिका रही महत्वपूर्ण:चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाए रखने में समाज की अभिभावक मंडली की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही. चुनावी माहौल को खुशनुमा बनाए रखने और सभी प्रत्याशियों के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखने में कमल किशोर, अधिवक्ता अनिल तिवारी, आनंद बिहारी दुबे, नकुल तिवारी, मुन्ना चौबे, दशरथ चौबे, अरुण पांडे, विष्णु भगवान पाठक, दिलीप ओझा, श्रीनिवास तिवारी, डीके मिश्रा, रामनाथ दुबे, सुधांशु ओझा, रघुनाथ पांडे, विमलेश उपाध्याय, हरेंद्र मिश्रा, अशोक पांडेय, वेदप्रकाश उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, विजय खान, सौरभ विष्णु एवं रामकृष्ण उपाध्याय सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही.(नीचे भी पढ़े)

संचालन समिति ने संभाली चुनाव की जिम्मेदारी:चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संचालन समिति के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कमलेश दुबे, संतोष जोशी, अभिषेक ओझा, अरुण शुक्ला, दिलीप पांडे, विजय प्रकाश पाठक, राकेश उपाध्याय, रंजीत झा, विवेक पांडेय, सुशील पांडेय, रितेश झा, महेश मिश्रा, जुगुनू पांडेय, राजेश ओझा, ओमप्रकाश पाठक, दीपू तिवारी, रवि पांडेय और संजय ओझा समेत अन्य सदस्यों ने चुनाव की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला.(नीचे भी पढ़े)

महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह: मतदान के दौरान युवाओं के साथ-साथ महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदाताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर उत्साह दिखाया और इसे समाज में लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूत करने वाला कदम बताया.चुनाव संचालन समिति की ओर से सभी प्रत्याशियों, मतदाताओं, अभिभावक मंडली, संचालन समिति के सदस्यों और चुनाव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.(नीचे भी पढ़े)

नई टीम के सामने अब समाज के युवाओं को एकजुट करने, नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने, सामाजिक एवं पारिवारिक मजबूती, वैदिक ज्ञान एवं संस्कारों के संरक्षण तथा ब्राह्मण समाज के जरूरतमंद परिवारों के उत्थान की दिशा में कार्य करने की जिम्मेदारी होगी.चुनाव परिणाम के साथ ही संघ ने नई शुरुआत की है और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के लोगों ने उम्मीद जताई है कि वे आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ ब्राह्मण युवा शक्ति संघ को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural cleanliness campaign : स्वच्छता ही सेवा के तहत दारीसाई नवकुंज मंदिर व महुलिया पंचायत भवन की हुई सफाई, जल सहिया कर्मी संघ की सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
खबर

Jamshedpur rural cleanliness campaign : स्वच्छता ही सेवा के तहत दारीसाई नवकुंज मंदिर व महुलिया पंचायत भवन की हुई सफाई, जल सहिया कर्मी संघ की सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

September 20, 2026
jamshedpur jmm- बोड़ाम में भाजपा को झटका, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष परेश दत्त झामुमो में हुए शामिल, विधायक ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur jmm- बोड़ाम में भाजपा को झटका, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष परेश दत्त झामुमो में हुए शामिल, विधायक ने किया स्वागत

September 20, 2026
adityapur bhumi pujan-आदित्यपुर प्रकृति विहार में दुर्गा पूजा की तैयारियों का शुभारंभ, भूमि पूजन संपन्न, भव्य बनेगा पूजा पंडाल
खबर

adityapur bhumi pujan-आदित्यपुर प्रकृति विहार में दुर्गा पूजा की तैयारियों का शुभारंभ, भूमि पूजन संपन्न, भव्य बनेगा पूजा पंडाल

September 20, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Horoscope Know Your Day Sunday 20th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 20 सितंबर 2026

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

jharkhand cm mother in hospital : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का अस्पताल में चल रहा इलाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News