जमशेदपुर: 20 सितंबर,रविवार को बदलाव संस्था के द्वारा प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीपचंद्र केशव की पुस्तक ‘जमुई टू टाटानगर ‘ के प्रकाशन के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह लक्ष्मीनगर में आयोजित की गई.संस्था के संरक्षक आनंदबिहारी दूबे ने प्रदीप केशव को सम्मानित करते हुए बताया कि आज प्रभात खबर जमशेदपुर की सबसे प्रतिष्ठित अखबार है तो उसके पीछे डेस्क पर बैठे प्रदीप चंद्र जैसे लोगों की मेहनत, प्रमुख छायाकार व निर्भीक संवाददाता हैं.उन्होंने प्रदीप के नई पुस्तक प्रकाशन हेतु बधाई दी. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही पुस्तक खरीदकर उनका हौसलाअफजाई भी किया तथा लोगों से पुस्तक खरीदकर पढने का आग्रह भी किया. प्रदीप ने अपने उद्गार में अपने किताब लिखने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा अपने सम्मान के लिए बदलाव संस्था को आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम को नरेन्द्र कुमार, एसपी सिंह, साहित्यकार अशोक शुभदर्शी , राजेश कुमार, संजय कुमार ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अशोक शर्मा ने किया. कार्यक्रम में संस्था के सदस्य तथा काफी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे.




