जमशेदपुर : सोनारी में विजया गोल्डन टाउन ओनर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को दुर्गा पूजा 2026 के लिए पूरे विधि विधान से भूमि पूजन सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के चेयरमैन एवं प्रदेश कांग्रेस के नेता राकेश तिवारी ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन संपन्न कराया. श्री तिवारी ने उपस्थित कमेटी के सदस्यों एवं सम्मानित लोगों को पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उल्लास और धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मनाया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
पूजा कमेटी के संयोजक सुशांत चट्टराज, सह संयोजक रूबी चौधरी, अमिताभ गुहा, अंकेक्षक रामचंद्र सिंह, शिशिर मिश्रा, महासचिव अनिल गुलाटी, कोषाध्यक्ष शंकर लाल सिन्हा, जयंतो गुहा, उषा बहादुर, कावेरी सेन राय डॉक्टर रेणु चौधरी अदिति शर्मा शिल्पी सिन्हा, परिमल दत्ता, अजय तिवारी, दीपांकर भट्टाचार्य राजेश सिंह बिंदेश्वर प्रसाद आशीष शर्मा एस एन कुंडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.




