पटना: बिहार के जमुई में किशोर-किशोरी से कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आने के कुछ दिन बाद अब समस्तीपुर जिले से भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग दिनदहाड़े एक लड़की को कथित तौर पर परेशान करते और उसके साथ दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं.बताया जा रहा है कि घटना समस्तीपुर के जगतसिंहपुर गांव की है. बुधवार को सामने आए वीडियो में कुछ बाइक सवार लोग एक लड़की और उसके साथ मौजूद एक युवक को गांव की सड़क पर घेरते दिखाई दे रहे हैं.समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. मिला जानकारी के अनुसार लड़की और युवक सड़क पर रुककर तस्वीरें ले रहे थे. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेर लिया.आरोप है कि युवकों ने लड़की के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे सड़क पर धक्का दिया. और साथ ही साथ बदसलूकी भी की.पुलिस वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. अधिकारियों ने कहा है कि मामले में कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.




