जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक में हुई डकैतीकांड को लेकर पुलिस लगातार काम कर रही है. पुलिस को अपराधियों के लोकेशन का पता चला है. अपराधियों के पीछे पुलिस लग गयी है और पूरी घटना की तफ्तीश की है. मामले की जांच भी हो रही है. इस घटना के उदभेदन में सिटी एसपी और स्वयं एसएसपी पहुंचे है.(नीचे भी पढ़े)
इन दोनों अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि इस पूरे कांड में करीब आठ अपराधी लगे थे, जिन लोगों ने मिलकर डकैती को अंजाम दिया. सारे एरिया के सीसीटीवी फुटेज की तलाश की गयी है, जिसमें कई सारी चीजें सामने आयी है. उनके भागने के एरिया का पता चला है. बताया जाता है कि वे लोग गोलमुरी से साकची की ओर भी गये है और कुछ लोग बर्मामाइंस की ओर भी भागे है. इन अपराधियों के सारे लोकेशन का पता लगाने में पुलिस लगी हुई है.(नीचे भी पढ़े)
तकनीकी टीम की मदद ली गयी है ताकि उनके सारे डिजिटल फुटप्रिंट को खंगाला जा सके. अब तक की तफ्तीश में करीब 1.5 करोड़ के गहने और नगद की डकैती की गयी है और अपराधी वहां से भागे है. अब वहां के ग्राहक परेशान है कि उनको क्या मिलेगा और क्या नहीं मिलेगा क्योंकि उनके गहने भी डकैत लेते गये है.




