
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) के कमेटी मेंबरों ने जेडीसी का बहिष्कार किया. गुरुवार को जेडीसी आहूत की गयी थी. इस जेडीसी में सभी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन सारे लोगों ने इसका बहिष्कार कर दिया और मीटिंग में शामिल ही नहीं हो पाये. इस दौरान सीआरएम के चीफ और एचआर मैनेजर के अड़ियल रवैया के खिलाफ इन लोगों ने आवाज उठाया. प्लांट के पॉड सिस्टम समेत तमाम मसलों को लेकर कमेटी मेंबरों द्वारा काफी आपत्ति जतायी गयी थी, लेकिन इन सारी आपत्तियों को दरकिनार कर दिया गया और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, जिस कारण वे लोग काफी नाराज थे. इसको लेकर कमेटी मेंबरों ने जेडीसी का बहिष्कार कर दिया और इसमें शामिल नहीं हुए. इसको लेकर अधिकारियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. इसको लेकर वरीय अधिकारियों तक मामले को ले जाने की तैयारी की गयी है. कई कमेटी मेंबरों में आपस में जरूर विरोध था, लेकिन सारे लोग एकजुट इस मुद्दे को लेकर हो गये है. आपको बता दें कि यूनियन के पदाधिकारी और सहायक सचिव नितेश राज इसी विभाग से चुनाव जीतकर आते है. वैसे कमेटी मेंबरों ने अधिकारिक तौर पर बहिष्कार की खबरों के बारे में कुछ कहने से इनकार किया है.




