जमशेदपुर : आज कोशिश एक मुस्कान संस्था की ओर से स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों के सम्मान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय सोन मंडप में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आज के शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भइया, विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने भी शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर में क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री संजीत कुमार राय, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, झारखंड गौसेवा आयोजक के राजू गिरि, ब्राह्मण महासभा के कमल किशोर, रिटायर्ड आइएएस मनोज सिंह, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, ह्यूमन राइट्स के गुलजार सिंह, डॉ रामनरेश राय, भाजपा के बबुआ सिंह, संजीव सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि प्रसाद और तुलसी भवन के महासचिव प्रसेनजित तिवारी, हिन्दू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा, संयोजक त्रिदेव सिंह, सह संयोजक कंचन दत्ता, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलवीर मंडल, जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री देवी सिंह, खादी बोर्ड के मनोज सिंह, रणवीर मंडल, डॉ राजीव ठाकुर, डॉ आर कुमार, मजदूर नेता रघुनाथ पांडे, जुगुन पाण्डेय आदि शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. उपस्थित सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं उपस्थित लोगों का शिव शंकर सिंह ने स्वागत किया. मुख्य अतिथि प्रदीप भइया ने कहा कि कुछ लोग एक-एक इंच जमीन के लिए लोगों का रक्त लेने के लिए तैयार हैं, वहीं शिव शंकर सिंह रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं. मंगल कालिंदी और सरयू राय ने भी कोशिश के इस प्रयास की सराहना की. इस शिविर में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी रक्तदान किया जिसको उपस्थित सभी अतिथियों ने भी सराहा. रक्तदान शिविर में कुल 1203 लोगों ने रक्तदान किया जो अपने आप में और शहर के लिए ऐतिहासिक रहा. आज के रक्तदान शिविर में कोशिश एक मुस्कान के कार्यकर्ता, क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता, ग्रीन कैप्स, एग्रिको एफसी, जन कल्याण समिति, बागुन हातु, श्यामा काली मंदिर बिरसानगर, बागुन हातु मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप, नेपाली सेवा समिति, कालिंदी समाज, हो समाज, सिख समाज, तुरी समाज, वरिष्ठ नागरिक भवन लक्ष्मीनगर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, बस्ती विकास समिति लक्ष्मीनगर आदि संस्थाओं के लोगों ने व्यवस्था में सहयोग किया.




