जमशेदपुर : भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुलाकात के दौरान झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि गजेंद्र सिंह पटेल जी का संगठनात्मक अनुभव झारखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटा है. बंटी ने विश्वास व्यक्त किया कि गजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में झारखंड भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनेगा तथा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पार्टी का संपर्क और मजबूत होगा. मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में पार्टी को और मजबूती प्रदान करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ.




