जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर स्टेशन के पास आजाद हिन्द ट्रेन से गिरने से पश्चिम बंगाल के रहने वाले 29 वर्षीय मिथुन उरांव की मौत हो गई.मिथुन काम के सिलसिले में हावड़ा से पुणे जा रहे थे.इसी दौरान गोविंदपुर स्टेशन के पास यह हादसा हुआ.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग जमशेदपुर पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)

बताया जा रहा है कि मिथुन रविवार को अपने घर से निकले थे और हावड़ा से ट्रेन के जरिए पुणे जा रहा था. इसी दौरान गोविंदपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने के कारण उनकी जान चली गई.परिजनों के जमशेदपुर पहुंचने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया.इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. जवान बेटे को इस तरह अचानक खो देना परिवार के लिए बेहद दुखद और सदमे की बात है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.




