जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) के युवा मोर्चा की तरफ से 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित “सट्टा एवं ड्रग्स के विरुद्ध विचार क्रांति सम्मेलन” की तैयारियों प्रायः पूरी हो चुकी हैं. यह सम्मेलन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में हो रहा है. सेवानिवृत्त भारतीय रेलवे प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह इस सम्मेलन के संयोजक हैं. संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में सैकड़ों लोगों की भागीदारी होगी. मनोज सिंह ने बताया कि साकची स्थित धालभूम क्लब में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी. कार्यक्रम में जमशेदपुर शहर से बाहर के लोग भी शामिल होंगे.




