जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में गुरुवार की देर रात को फायरिंग की घटना घटी. इसमें एक युवक का घायल हो गया. घायल युवक का नाम मोहम्मद राजा बताया जा रहा है. बताया जाता है कि वहां करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां अपराधियों ने चलाई. (नीचे देखे पूरी खबर)

दो अपराधियों ने वहां ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें उक्त युवक घायल हो गया. घायल युवक को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल मोहम्मद राजा के मुताबिक, गुरुवार शाम लगभग 8 बजे के करीब बाराद्वारी देव नगर आश्रम के समीप साकची जमा मस्जिद के पीछे रहने वाले इस्माइल और काशीडीह निवासी कोदु के साथ विवाद हो गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसी विवाद को लेकर युवकों ने उस पर हमला किया. हमलावरों की पहचान की गई है, जिसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. इस घटना के बाद बस्ती के लोगों में काफी गुस्सा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




