जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांस्कृतिक परिदृश्य में पहली बार ‘भजन क्लबिंग’ का आयोजन होने जा रहा है. ओम साई इवेंट्स की ओर से 3 नवंबर 2026 को वाइट एम्पोरियो कन्वेंशन सेंटर/रिसॉर्ट सरायकेला मेन रोड में विशेष संगीतमय एवं आध्यात्मिक संध्या आयोजित की जाएगी. शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी. आयोजकों के अनुसार ‘भजन क्लबिंग’ में पारंपरिक भजनों और भक्ति संगीत को आधुनिक डीजे बीट्स के साथ प्रस्तुत किया जाएगा. इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, भक्ति और आध्यात्मिक संगीत से आधुनिक अंदाज में जोड़ना है. कार्यक्रम में लाइव भजन, डीजे बीट्स, भक्तिमय नृत्य और सामूहिक कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार साधु तिवारी (हनुमान अंश) की लाइव प्रस्तुति होगी. वे अपने लोकप्रिय भजनों और भावपूर्ण गायन से श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत का नया अनुभव कराएंगे. प्रेस वार्ता में आशुतोष तिवारी, राहुल तिवारी, यश राय चंद, निहारिका सिंह, राकेश तिवारी, राजीव विल्सन, आमोद मिश्रा और पी अभिषेक पाठक मौजूद थे. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के पास और ब्रांड स्पॉन्सरशिप के स्लॉट उपलब्ध हैं. सीमित क्षमता को देखते हुए पास पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे.




