रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम हो ह्युम मरसल अखड़ा के तत्वावधान में रविवार को टाटा कॉलेज स्थित बिरसा मेमोरियल हॉल में दुड़-जुमुर (कवि सम्मेलन) का आयोजन किया गया.सम्मेलन में विभिन्न कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी. इस अवसर पर आदिवासी हो समाज महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह सुम्बरुई की धर्मपत्नी सह पूर्व लेखा सहायक, मंडल रेल वित्त प्रबंधक श्रीमती सुशीला सामाड ने भी कविता पाठ किया. (नीचे भी पढे)
उन्होंने भाषा, शिक्षा, संस्कृति के विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर केंद्रित कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी. श्रीमती सुशीला सामाड की कविता में समाज, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देखने को मिला. उनकी प्रस्तुति के दौरान सभागार में मौजूद श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया. टाटा कॉलेज सभागार में आयोजित इस कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे.




